राष्ट्रीय बुंदेलखंड निर्माण सेना

बुधवार, 28 जुलाई 2010

कॉमनवेल्थ ऑर्गनाइजिंग कमिटी के चेयरमैन सुरेश कलमाड़ी के बैंक खातों पर रोक लगे,करोड़ों रुपए के घोटाले सकता है

कॉमनवेल्थ ऑर्गनाइजिंग कमिटी के चेयरमैन सुरेश कलमाड़ी के बैंक खातों पर रोक लगे,करोड़ों रुपए के घोटाले सकता है क्योंकि भाजपा के साथ केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सांसद मणिशंकर अय्यर ने भी राष्ट्रमंडल खेलों को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी सरकार पर मंगलवार को हमला बोला। भाजपा ने कहा है कि वह खेल संबंधी परियोजनाओं के निमार्ण कार्य में हो रही देरी के मुद्दे को संसद में उठाएगी। दूसरी ओर अय्यर ने कहा कि अगर ये खेल विफल हुए तो उन्हें खुशी होगी।


पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जाव़डेकर ने मंगलवार को कहा, हम राष्ट्रमंडल खलों की तैयारियों में हो रही देरी का मुद्दा संसद में उठाएंगे। खेलों से जु़डी परियोजनाओं के पूरा होने में देरी दुख की बात है। तैयारियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है।"" उधर, संसद के बाहर राज्यसभा सदस्य अय्यर ने संवाददाताओं से कहा, ""अगर राष्ट्रमंडल खेल सफल हुए तो निजी तौर पर मुझे इसकी कोई खुशी नहीं होगी।""


उन्होंने कहा, ""मैं इन दिनों हो रही बारिश से बहुत खुश हूं। इसकी पहली वजह यह है कि बारिश खेती के लिए अच्छी है। दूसरी बात यह कि इससे राष्ट्रमंडल खेलों का विफल होना भी सुनिश्चित हो जाएगा।"" संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार में मंत्री रहे अय्यर ने कहा, ""अगर राष्ट्रमंडल खेल और आगे आयोजित होने वाले अन्य खेल समारोह नाकाम होते हैं तो मुझे खुशी होगी।"" उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों पर खर्च हो रही राशि अगर देश के बच्चों के प्रशिक्षण पर लगाई जाती तो यह बेहतर रहता। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन दिल्ली में इसी साल तीन से 14 अक्टूबर तक होगा। अय्यर ने कहा, ""सोचिए कि हम 35,000 करो़ड रूपये की राशि बच्चों को प्रशिक्षित करने पर खर्च करते तो हम सभी अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतते।""



राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने में सिर्फ 67 दिन बाकी हैं और कई परियोजनाओं का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। शनिवार को तैयारियों से जु़डे मुद्दों पर केंद्र एवं दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया था ताकि अक्टूबर में खेल सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि 3 से14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी पर चर्चा के लिए गठित की गई समिति की अगली बैठक 17 अगस्त को होगी।

http://www.hindikhabar.com/article_details.php?NewsID=4662
http://www.mediaclubofindia.com/forum/topics/4335940:Topic:56959?xgs=1&xg_source=msg_share_url